UP: युवती के प्राइवेट पार्ट पर पेचकस से वार, फिर गला घोंटकर हत्या; खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मिलक गांव में एक युवती की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी गई और उस पर 24 से अधिक बार पेंचकस से वार किए गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई.
मुरादाबाद (उप्र), 3 जून : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मिलक गांव में एक युवती की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी गई और उस पर 24 से अधिक बार पेंचकस से वार किए गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई. युवती (20) खेत पर गई थी और वापस नहीं लौटी बाद में, रविवार को उसका शव खेत में मिला जिस पर चाकू से वार के निशान थे.
पुलिस ने बताया कि युवती की मां ने मोहम्मद रफी उर्फ आरिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि आरिफ उनकी बेटी का पीछा करता था और उसे बात करने के लिए मजबूर करता था. युवती की मां ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि बेटी आरिफ से बात नहीं करना चाहती थी लेकिन वह काफी समय से उसके पीछे पड़ा था. पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि वह युवती को पहले से जानता था और वे दोनों फोन पर बात करते थे. यह भी पढ़ें : Maharashtra: गांव के तालाब में मिले तीन भाई-बहनों के शव, प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका
पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘ 31 मई को युवती ने आरोपी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया. शाम को जब आरोपी युवती से मिलने पहुंचा तो वह मक्के के खेत में घास काट रही थी. उसने किसी बात पर आरोपी को गाली दी, जिससे मोहम्मद रफी उर्फ आरिफ नाराज हो गया और उसने युवती का दुपट्टे से गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई. बाद में उसने पेंचकस से उस पर हमला किया और उसे वहीं छोड़कर भाग गया.’’ पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी ने युवती के निजी अंगों सहित पूरे शरीर में दो दर्जन से अधिक बार पेंचकस से वार किया गया. पुलिस ने आरोपी से पेंचकस और युवती का फोन बरामद कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2025 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

