UP Shocker: अवैध संबंध के संदेह में नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने पत्नी को गोली मारी
शाहजहांपुर जिले में कांट नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने बुधवार को कथित रूप से अवैध संबंध के संदेह में अपनी पत्नी को गोली मार दी. महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
शाहजहांपुर (उप्र), 23 अप्रैल : शाहजहांपुर जिले में कांट नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने बुधवार को कथित रूप से अवैध संबंध के संदेह में अपनी पत्नी को गोली मार दी. महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें : भूस्खलन प्रभावित जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा यातायात के लिए बहाल
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बुधवार को ‘पीटीआई-’ को बताया कि कांट नगर पंचायत की अध्यक्ष मुंनारा बेगम के बेटे शकील उर्फ नन्हे ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी निगार उर्फ रीना (28) को गोली मार दी. निगार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

