UP: प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी का जिला पंचायत सदस्य पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया गया है.
प्रतापगढ़ (उप्र), 3 फरवरी : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया गया है.
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि कोतवाली पट्टी पुलिस थाने में एक युवती की तहरीर के आधार पर सपा जिला पंचायत सदस्य जावेद अहमद और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : UP Shocker: यूपी के बदायूं में फंदे से लटकता मिला महिला जज का शव
युवती ने आरोप लगाया है कि जावेद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब वह गर्भवती हो गई तो उसने अपनी पत्नी सलमा बेगम के सहयोग से उसका गर्भपात करा दिया और उसे धमकाया. सिंह ने बताया कि जावेद को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया.
Tags
संबंधित खबरें
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
Pilibhit: एम्बुलेंस के झटके से 'ब्रेन डेड' महिला की लौटी सांसें? जानिए इस 'चमत्कार' के पीछे का असली मेडिकल सच
Chitrakoot School Video: चित्रकूट में शिक्षा के मंदिर में अजीब मामला, सरकारी स्कूल में छात्राओं से कराई जा रही थी मालिश; प्रधानाध्यापिका निलंबित
Prashant Giri Attacked: मांसाहारी भोजन की फोटो वायरल होने के बाद कानपुर में मंदिर के पुजारी 'गोलू पंडित' पर भीड़ का हमला, पुलिस ने कराया बचाव (Watch Video)
\