एजेंसी न्यूज

UP: बिहार में वांछित गैंगस्टर मुठभेड़ में मारा गया

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

UP: बिहार में वांछित गैंगस्टर मुठभेड़ में मारा गया
encounter

नोएडा, 6 जून : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, मारा गया गैंगस्टर बिहार का रहने वाला था. अधिकारियों ने बताया कि मुजफ्फरनगर के रतनपुरी इलाके में उत्तर प्रदेश और बिहार के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (उत्तर प्रदेश एसटीएफ और कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले नीलेश राय के खिलाफ हत्या, लूटपाट और जबरन वसूली सहित 16 मुकदमे दर्ज थे.

यश ने कहा, ''आज (बुधवार) एक संयुक्त अभियान में उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा इकाई और बिहार एसटीएफ की मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई.'' उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात अपराधी नीलेश राय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि नीलश बेगूसराय का रहने वाला था और उस पर बिहार सरकार ने 2.25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. यह भी पढ़ें : Ghaziabad AC Blast: गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में धमाके के साथ फटा AC, बिल्डिंग में लगी भीषण आग- VIDEO

उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को जब पुलिस की एक टीम ने बेगूसराय में उसके ठिकाने पर छापा मारा तो राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की और भाग निकला था. उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 01:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).