UP Election 2022: बसपा के प्रचारकों की सूची में मायावती और उनके भाई समेत 18 नेताओं के नाम शामिल
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अपने उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए बसपा प्रमुख मायावती, उनके भाई आनन्द कुमार और पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा समेत 18 नेताओं की सूची जारी की है.
लखनऊ, 23 जनवरी : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अपने उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए बसपा प्रमुख मायावती, उनके भाई आनन्द कुमार और पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा समेत 18 नेताओं की सूची जारी की है. यह भी पढ़े : चुनाव के पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है ED, लेकिन हम CM चन्नी की तरह रोएंंगे नहीं: अरविंद केजरीवाल
बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मायावती, आनन्द कुमार, सतीश चंद्र मिश्रा के अलावा मुनकाद अली, समसुद्दीन राईन, सतपाल पिपला, गोरेलाल जाटव, राज कुमार गौतम, सूरज सिंह जाटव, आशीर्वाद आर्या, नकुल दुबे, प्रदीप जाटव, प्रताप सिंह बघेल, दिनेश कुमार काजीपुर, डॉक्टर कमल सिंह राज, करतार सिंह नागर, चांद सिंह कश्यप और सत्य प्रकाश के नाम शामिल हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Union Budget 2026: विपक्ष का सरकार पर करारा हमला, बजट को बताया 'जुमलाबाजी' और 'छलावा'
VIDEO: मायावती के जन्मदिन पर लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा हादसा टला, शॉर्ट सर्किट से धुआं उठने से मची अफरा-तफरी
Mayawati BSP Allegations: बिहार चुनाव के नतीजों पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- इलेक्शन पूरी तरह निष्पक्ष होता, तो BSP जीतती कई सीटें
ओबीसी समाज को बसपा से जोड़ने में जुटीं मायावती, बोली- सत्ता की मास्टर चाबी बहुजनों के हाथ में लानी है
\