एजेंसी न्यूज

UP Shocker: विवाहिता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के आरोपी दो युवकों पर मुकदमा

बलिया जिले में एक विवाहिता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के मामले में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

UP Shocker: विवाहिता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के आरोपी दो युवकों पर मुकदमा
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo : File)

बलिया (उप्र), 10 जनवरी : बलिया जिले में एक विवाहिता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के मामले में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता की शिकायत पर गत सोमवार को उसी के गांव के निवासी अशफाक खान और सवरू बांध गांव के निवासी फिरोज शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि अक्टूबर 2023 को स्नान करते समय अशफाक खान ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया तथा सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर इसे सार्वजनिक कर दिया. यह भी पढ़ें : Goa Murder Case: स्टार्टअप सीईओ के बेटे की हत्या सुनियोजित लगती है, कमरे से मिली खांसी की दवा की बोतलें- गोवा पुलिस

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी युवक उससे धन मांगने लगा और उसकी अश्लील फोटो उसके पति के व्हाट्सएप पर भेज दी. शिकायत में महिला का आरोप है कि उसके पति ने जब विरोध किया तो अशफाक और फिरोज ने उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी. सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).