देश की खबरें | अनलॉक चारः गोवा के बार व रेस्तरां पांच महीने बाद खुले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, एक सितंबर कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन की वजह से पांच महीने से बंद गोवा के बार एवं रेस्तरां मंगलवार को ग्राहकों के लिए खुल गए। सरकार ने अनलॉक चार के लिए केंद्र के दिशा-निर्देशों के तहत प्रतिबंधों में ढील दी है।

राज्य के आबकारी विभाग ने सोमवार को एक आदेश जारी कर एक सितंबर से कुछ शर्तों के साथ बार एवं रेस्तरों को खोलने की इजाजत दे दी थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 2943 नए मामले पाए गए, 55 की मौत: 1 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए मार्च के आखिर में लगाए गए लॉकडाउन के कारण बार एवं रेस्तरां बंद थे।

पिछले तीन अनलॉक के दौरान खुदरा दुकानों पर शराब की बिक्री बंद थी।

यह भी पढ़े | BJP Attacks on Jharkhand Hemant Soren Govt: बीजेपी का तंज, कहा- झारखंड में सोरेन सरकार ‘राजधर्म’ नहीं, ‘लालूधर्म’ निभा रही है.

बहरहाल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक चार के दिशा-निर्देशों में इन दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है।

आबकारी आयुक्त शशांक मणि त्रिपाठी ने एक आदेश में कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश के तहत, सरकार ने बार एवं रेस्तरां परिसर में शराब पीने पर लगी रोक को हटा दिया है।

विभाग ने बार एवं रेस्तरां से कुछ शर्तों का पालन करने को कहा है, जिनमें ग्राहक मास्क लगाएं और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अन्य नियमों का पालन करें।

आदेश में यह भी कहा गया है कि जो ग्राहक मास्क नहीं लगाते या उचित तरीके से अपना चेहरा नहीं ढंकते हैं, उन्हें शराब नहीं बेची जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)