देश की खबरें | समय से हो विश्वविद्यालयों का निर्माण, गुणवत्ता का अनिवार्य रूप से हो पालन :योगी आदित्यनाथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों का निर्माण समय से हो और उसमें गुणवत्ता का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।
लखनऊ, 30 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों का निर्माण समय से हो और उसमें गुणवत्ता का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी ने सोमवार को तीन नए विश्वविद्यालयों (मां पाटेश्वरी विवि बलरामपुर, मां विंध्यवासिनी विवि मिर्जापुर व गुरु जंभेश्वर विवि मुरादाबाद) के भवन निर्माण की प्रगति, कर्मचारियों की व्यवस्था व संचालन के संबंध में समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री ने कुलपतियों से वहां कराए जा रहे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कुलपतियों से कहा कि निर्माण कार्य समय से हो और इसमें गुणवत्ता का हर हाल में ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जाएं और पहले चरण में एकेडमिक व प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जाए।
बयान के मुताबिक, योगी ने कहा कि द्वितीय चरण में कुलपति, संकाय व अतिथि गृह तथा तीसरे चरण में छात्रावास के निर्माण का काम किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, कार्यदायी संस्था व स्थानीय प्रशासन की कमेटी बनाकर निर्माण कार्य की समय-समय पर समीक्षा की जाए।
उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री भी समय-समय पर इन विश्वविद्यालयों में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें।
मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों में नियमित कर्मचारियों की जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए, जिससे अन्य कार्य भी सुगमता से संचालित हो पाएं तथा इनके लिए अस्थायी व्यवस्था भी तत्काल मुहैया कराई जाए। 12/30/2024 9:11:16 PM
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2024 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

