जरुरी जानकारी | इनवेस्ट इंडिया को संयुक्त राष्ट्र का निवेश संवर्धन पुरस्कार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) ने ‘इनवेस्ट इंडिया’ को संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार 2020 के लिये विजेता घोषित किया है।
नयी दिल्ली, सात दिसंबर व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) ने ‘इनवेस्ट इंडिया’ को संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार 2020 के लिये विजेता घोषित किया है।
पुरस्कार समारोह सोमवार को अंकटाड के मुख्यालय जिनेवा में हुआ। यह पुरस्कार दुनिया के निवेश संवर्धन एजेंसियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रतिबिंबित करता है।
यह भी पढ़े | ITR Filing Tips: आईटी रिटर्न 2019-20 दाखिल करने से पहले गांठ बांध लें ये जरुरी बातें.
यह अंकटाड के 180 राष्ट्रीय निवेश संवर्धन एजेंसियों के कामकाज और गतिविधियों के आकलन पर आधारित है।
वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘अंकटाड, इनवेस्ट इंडिया में अपनायी गयी अच्छी गतिविधियों को रेखांकित करता है। इसमें व्यापार छूट मंच, विशेष निवेश मंच, वेबिनार (इंटरनेट पर आयोजित कार्यक्रम) श्रृंखला, सोशल मीडिया पर संबंधित गतिविधियों और कोविड-19 से निपटने के उपाय पर जोर शामिल हैं।’’
राष्ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी ‘इनवेस्ट इंडिया’ ने निवेश संवर्धन को लेकर दीर्घकालीन रणनीतियों और गतिविधियों को अंकटाड के उच्च स्तरीय बैठकों में भी साझा किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)