देश की खबरें | कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की इकाई-1 रखरखाव कार्य के बाद पावर ग्रिड से जोड़ी गई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर तमिलनाडु में स्थित कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (केएनपीपी) की इकाई-1 को पूर्व निर्धारित रखरखाव कार्य के बाद पावर ग्रिड के साथ सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया है। रूस के परमाणु ऊर्जा निगम, रोस्तोम ने यह जानकारी दी।

कुडनकुलम की इकाई-1 और 2 - हल्का जल रिएक्टर) का निर्माण रूसी प्रौद्योगिकी से हुआ है। यह इकाई 3-6 का भी निर्माण कर रहा है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितिन राउत ने कगना रनौत के बारे में कहा- जिस माटी ने उन्हें सम्मान दिया, उस माटी का इमान रखना चाहिए: 9 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रत्येक इकाई 1,000 मेगावाट क्षमता की है। देश में अब तक यह अब तक का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा उत्पादन संयंत्र है।

रोस्तोम ने एक बयान में कहा, ‘‘केएनपीपी की इकाई-1 को पूर्वनिर्धारित एहतियाती रखररखाव के बाद पावर ग्रिड से सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया है। ’’

यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.

हालांकि, उसने इस बारे में ब्योरा साझा नहीं किया कि संयंत्र को पावर ग्रिड से कब जोड़ा गया और रखरखाव कार्य किस तरह का था।

बयान में कहा गया है, ‘‘विशेष रूप से पहली बार पुन: ईंधन भरने के दौरान 24/7 प्रारूप में दूरस्थ तकनीकी सहयोग एक भारतीय ग्राहक को उपलब्ध कराया गया। इसका श्रेय रूसी और भारतीय विशेषज्ञों के समन्वित कार्य को जाता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)