देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की मां का निधन, एम्स को नेत्र दान किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं।

मंत्री ने ट्विटर पर बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मां का निधन हुआ।

यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली में 9 सितंबर से खुलेंगे पब और बार, खड़े होकर नहीं पी सकेंगे शराब.

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘पूजनीय माता जी की इच्छानुसार, उनके निधन के तुरंत बाद, उनका नेत्रदान एम्स दिल्ली में संपन्न हुआ।

सूत्रों ने बताया कि उनकी मां का पार्थिव शरीर दोपहर में मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 23,350 नए केस, 328 लोगों की मौत: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्री ने कहा, ‘‘ उनका देहदान हम सभी को सदैव समाज के लिए जीने की प्रेरणा देता रहेगा।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘आपको बड़े ही दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि धरती पर मेरे सबसे प्रिय व्यक्ति, मेरी मां, का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थीं और उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा था। ...मेरी पथ प्रदर्शक के गुजर जाने से मेरे जीवन में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे कोई नहीं भर सकता है। उनकी आत्मा को शांति मिले। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)