देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री आठवले ने मुंबई में कंगना से मुलाकात की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 10 सितंबर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री कंगना रनौत से मुलाकात की जो मुंबई और यहां की पुलिस पर अपने बयानों को लेकर विवाद में हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा कंगना के बंगले पर ‘अवैध’ निर्माण गिराने की कार्रवाई के एक दिन बाद आठवले ने उपनगर खार स्थित कंगना के आवास पर उनसे मुलाकात की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: RJD में घमासान, वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिया इस्तीफा तो लालू यादव ने कहा ‘आप कहीं नहीं जा रहे हैं’.

केंद्र में सत्तारूढ़ राजग में शामिल आरपीआई (ए) के नेता ने अभिनेत्री का समर्थन किया था और बुधवार को उनके मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचने पर सुरक्षा प्रदान करने की पेशकश की थी।

हालांकि केंद्रीय मंत्री ने इससे पहले कहा था कि वह इस मुद्दे पर शिवसेना से झगड़े के बीच रनौत द्वारा दिये गये बयानों से सहमत नहीं हैं।

यह भी पढ़े | Ramdas Athawale Meets Kangana Ranaut: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- कंगना को मुंबई में डरने की जरूरत नहीं है, यहां सबको रहने का अधिकार है.

कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी।

शिवसेना के नियंत्रण वाली बीएमसी ने बुधवार सुबह कंगना के बांद्रा स्थित बंगले पर ‘अवैध निर्माण’ को गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि इसके कुछ ही देर बाद अदालत से कंगना को राहत मिल गयी थी और बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)