देश की खबरें | कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों में भी विकास कार्यों को आगे बढा रहा है उप्र : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा, ''आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश इन परिस्थितियों में भी विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।''

उन्होंने कहा, ''आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश इन परिस्थितियों में भी विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।''

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी कार्यों को पूरी गुणवत्ता व निर्धारित समय पर पूरा करने का कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था आदि सभी क्षेत्रों में अच्छे कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट कल सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, पार्टी के एक्शन पर तोड़ेंगे चुप्पी.

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की 2250 करोड़ रुपए लागत की आठ मार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास अपने सरकारी आवास पर डिजिटल विधि से किया। इनमें 1,249 करोड़ रुपए से अधिक लागत की पांच परियोजनाओं का लोकार्पण एवं लगभग 1,001 करोड़ रुपए लागत की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है ।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क विकास का कारक होती हैं और निवेश का आधार बनती है। लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश की 24 करोड़ जनता को जनभावनाओं के अनुरूप सड़क उपलब्ध कराने का कार्य किया है, वह सराहनीय है।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने खुद को किया क्वॉरन्टीन: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

योगी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने आमजन को गड्ढा मुक्त सड़कें उपलब्ध कराई है। पूर्ववर्ती सरकारों में उत्तर प्रदेश की पहचान गड्ढा युक्त सड़क हो गयी थी। प्रदेश सरकार ने सुशासन की व्यवस्था स्थापित की है, जिसका परिणाम है कि प्रत्येक जिला व तहसील मुख्यालयों को फोर-लेन सड़क से जोड़ा गया है । गांवों में बेहतर ‘कनेक्टीविटी’ दी जा रही है, जिससे आम व्यक्ति का जीवन सुगम हुआ है ।

कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज लोकार्पित एवं शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं से आम व्यक्ति का जीवन और सहज होगा ।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, लोक निर्माण राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुल्तानपुर जिले में हलियापुर-कुडेभार मार्ग, जनपद मुजफ्फरनगर-बागपत में मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग, अलीगढ़ में नानऊ-दादऊ मार्ग, बुलन्दशहर में बुलन्दशहर-अनूपशहर मार्ग तथा झांसी में हमीरपुर-राठ-गुरसराय-झांसी मार्ग का लोकार्पण किया गया।

इसके साथ ही जनपद एटा-कासगंज में अलीगंज-सोरो मार्ग, जनपद अमरोहा-सम्भल में बदायूं-बिलसी-बिजनौर मार्ग, जनपद शाहजहांपुर-लखीमपुर में गोला-शाहजहांपुर मार्ग का शिलान्यास किया गया।

एशियाई विकास बैंक एवं विश्व बैंक ने इन परियोजनाएं में मदद दी है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विश्व बैंक एवं एशियाई विकास बैंक के वित्त पोषण से कुछ राजमार्गों एवं प्रमुख जिला मार्गों का सुधार किया जा रहा है। इन परियोजनाओं में कुल लागत की 70 प्रतिशत धनराशि विश्व बैंक एवं एशियाई विकास बैंक से प्राप्त हो रही है। शेष 30 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\