Hathras Road Accident: हाथरस में ई-रिक्शा पर पलटा बेकाबू ट्रक, 2 लोगों की मौत
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में अलीगढ़-एटा मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा पर पलट गया जिससे दो लोगों की मौत हो गई और ट्रक चालक घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
हाथरस (उप्र), 23 मार्च : हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में अलीगढ़-एटा मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा पर पलट गया जिससे दो लोगों की मौत हो गई और ट्रक चालक घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने यहां बताया कि ओडिशा जा रहा सामान से लदा ट्रक सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में रविवार पूर्वाह्न करीब साढ़े नौ बजे बिलार गांव के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गया. यह भी पढ़ें : पेयजल संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए ग्लेशियर का संरक्षण आवश्यक: डॉ. सोनकर
उन्होंने बताया कि इस घटना में ई-रिक्शा चालक गोपाल (20) और उस पर सवार कन्हैया (21) की मौत हो गई. हादसे में घायल ट्रक चालक पप्पू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, कई घायल; Disturbing Video
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पिकअप वैन, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत
Yamuna Expressway Accident: यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत (Watch Video)
\