एजेंसी न्यूज

UP के देवरिया में प्रेम प्रसंग के चलते चाचा-भतीजी ने जहर खाकर खुदकुशी की

देवरिया जिले के बरहज थाना इलाके में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते चाचा-भतीजी ने सोमवार को जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी.

UP के देवरिया में प्रेम प्रसंग के चलते चाचा-भतीजी ने जहर खाकर खुदकुशी की
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

देवरिया (उप्र), 28 जून : देवरिया जिले के बरहज थाना इलाके में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते चाचा-भतीजी ने सोमवार को जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस क्षेत्राधिकारी पंचम लाल के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 30 वर्षीय युवक सचिन का अपनी भतीजी सोनी (25) से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने सोमवार को खेत में जहर खा लिया. यह भी पढ़ें : Maharashtra Political Crisis: गुवाहाटी के होटल में इनडोर गेम खेल रहे शिवसेना के बागी विधायक

उन्होंने बताया कि कुछ ही देर में युवक अचेत हो गया लेकिन युवती किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजन युवती को अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2022 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).