एजेंसी न्यूज

अहमदाबाद के रियल एस्टेट समूह पर छापेमारी में 500 करोड़ रुपये के बेहिसाबी धन का पता चला

आयकर विभाग ने अहमदाबाद की रियल एस्टेट कंपनी पर छापेमारी में 500 करोड़ रुपये के बेहिसाबी धन का पता लगाया है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को कर चोरी की जांच के सिलसिले में कुछ ब्रोकरों के भी इसमें शामिल होने के दस्तावेज मिले हैं.

अहमदाबाद के रियल एस्टेट समूह पर छापेमारी में 500 करोड़ रुपये के बेहिसाबी धन का पता चला
इनकम टैक्स (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 2 अक्टूबर : आयकर विभाग ने अहमदाबाद की रियल एस्टेट कंपनी पर छापेमारी में 500 करोड़ रुपये के बेहिसाबी धन का पता लगाया है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) को कर चोरी की जांच के सिलसिले में कुछ ब्रोकरों के भी इसमें शामिल होने के दस्तावेज मिले हैं. बयान में कहा गया है कि दस्तावेजों से रियल एस्टेट समूह की 200 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है.

वहीं ब्रोकरों के पास मिले दस्तावेजों के अनुसार 200 करोड़ रुपये की और अघोषित आय की जानकारी संबंधित पक्षों के पास होने की जानकारी मिली है. बयान में कहा गया है कि कुल मिलाकर छापेमारी में 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है. समूह और ब्रोकरों के 22 परिसरों पर छापेमारी 28 सितंबर को शुरू हुई थी. अभी यह छापेमारी जारी है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: औरंगाबाद में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़क-गलियां हुई जलमग्न, देखें डरावना वीडियो

सीबीडीटी ने कहा कि छापेमारी के दौरान एक करोड़ रुपये की नकदी और 98 लाख रुपये के जेवर जब्त किए गए हैं. अभी तक 24 लॉकरों पर रोक लगाई गई है. छापेमारी में कुछ ऐसे दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं जिनसे पता चलता है कि पिछले कुछ साल के दौरान बेनामी लोगों के नाम पर संपत्तियों की खरीद की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).