विदेश की खबरें | सादगी से 75वीं वर्षगांठ मनाएगा संयुक्त राष्ट्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गुतारेस ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर दस्तखत होने की याद में आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम में कहा, “वैश्विक दबाव बढ़ रहा है” और “आज की हकीकत हमेशा की तरह डराने वाली है।”

गुतारेस ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर दस्तखत होने की याद में आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम में कहा, “वैश्विक दबाव बढ़ रहा है” और “आज की हकीकत हमेशा की तरह डराने वाली है।”

उन्होंने कहा कि लोगों का राजनीतिक प्रतिष्ठानों में विश्वास खत्म होता जा रहा है । उन्होंने बहुपक्षवाद को चुनौती देने वाले लोकप्रियवाद का जिक्र करते हुए विदेशी लोगों को पसंद न करने, नस्लवाद और असहिष्णुता की निंदा की।

यह भी पढ़े | इजरायल: व्यस्त सड़क पर कार में सेक्स करते UN के अधिकारी का वीडियो वायरल, संयुक्त राष्ट्र ने शुरू की मामले की जांच.

उन्होंने वीडियो के जरिये अपने संबोधन में कहा, “नस्लवाद के खिलाफ आज के मार्च में असमानता, भेदभाव, भ्रष्टाचार और अवसरों की कमी को लेकर व्यापक विरोध दुनियाभर में पहले से था। इस शिकायत को निस्तारित किया जाना अभी बाकी है, जिनमें नए सामाजिक संपर्क भी शामिल हैं।”

गुतारेस ने कहा, “इसबीच, एक और मूलभूत कमजोरी बढ़ी है, जलवायु संकट, पर्यावरण का क्षरण, साइबल हमला, परमाणु प्रसार, मानवाधिकारों को दबाना और एक और महामारी का खतरा।”

यह भी पढ़े | अमेरिकी रैपर लॉरेंस फ्रैंक्स जूनियर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस.

उन्होंने वैश्विक सहयोग की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\