अमेरिकी रैपर लॉरेंस फ्रैंक्स जूनियर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सेंट लुइस काउंटी पुलिस ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि यह घटना किनलोच में बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे घटी. पुलिस ने मृतक की पहचान 32 वर्षीय लॉरेंस फ्रैंक्स जूनियर के रूप में की है जिसे प्रशंसक ह्यूई के नाम से जानते हैं. पुलिस ने बताया कि जब गोलीबारी हुई तो वहां 10 अन्य लोग मौजूद थे.
अमेरिका, 27 जून: सेंट लुइस काउंटी पुलिस ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि यह घटना किनलोच में बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे घटी. पुलिस ने मृतक की पहचान 32 वर्षीय लॉरेंस फ्रैंक्स जूनियर (Lawrence Franks Jr.) के रूप में की है जिसे प्रशंसक ह्यूई (Huey) के नाम से जानते हैं.
किनलोच के रहने वाले इस रैपर को पॉप, लॉक एंड ड्रॉप इट’ गीत के लिए जाना जाता है. इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर पांच करोड़ से अधिक बार देखा गया. गोलीबारी में घायल हुआ 21 वर्षीय युवक अस्पताल में भर्ती है. उसे जानलेवा चोटें नहीं आयी हैं.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में कोरोना संक्रमण बढनें के बाद फिर से कुछ राज्यों ने लगाए प्रतिबंध, एशिया में संक्रमण के मामले बढ़े
पुलिस ने बताया कि जब गोलीबारी हुई तो वहां 10 अन्य लोग मौजूद थे. पुलिस ने यह नहीं बताया है कि गोलीबारी कैसे हुई या इसके पीछे के उद्देश्य के बारे में भी नहीं बताया. उन्होंने किसी संदिग्ध की जानकारी भी नहीं दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

