विदेश

अमेरिका : क्लब के बाहर हुई गोलीबारी की 2 घटनाओं में 1 की मौत 2 घायल

अमेरिका के टेक्सास में डलास स्ट्रिप क्लब के बाहर गोलीबारी की दो घटनाओं में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी

अमेरिका : क्लब के बाहर हुई गोलीबारी की 2 घटनाओं में 1 की मौत 2 घायल
क्राइम सीन (Photo Credits : IANS)

वाशिंगटन : अमेरिका (America) के टेक्सास में रविवार को गोलीबारी की दो घटनाओं में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डलास स्ट्रिप क्लब (Dallas Strip Club ) के बाहर रविवार देर रात एक 28 वर्षीय व्यक्ति को बुरी तरह से गोली मार दी गई.

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और संदिग्ध क्लब के पास पार्किं ग स्थल पर थे, तभी संदिग्ध ने देर रात 12.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) फायरिंग करनी शुरू कर दी. घायल को पास के अस्पताल में ले जाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया.

यह भी पढ़ें : अमेरिका में भारत के एक ही परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

एक अलग घटना में, रविवार देर रात लगभग दो बजे डलास में दो लोगों को गोली मार दी गई. पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वे जुआ खेल रहे थे तभी कुछ लोग उनके पास पहुंचे, उनके साथ बहस करने लगे और फिर उन्हें गोली मार दी.

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय व्यक्ति को दाहिने पिंडली में गोली लगी और 33 वर्षीय व्यक्ति को उसके निचले धड़ में गोली लगी. दोनों स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं और दोनों की हालत स्थिर है. बंदूकधारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2019 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).