विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ट्रंप और उनकी पत्नी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कोरोना वायरस से संक्रमित हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ्य होने की कामना की है।

संयुक्त राष्ट्र, दो अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कोरोना वायरस से संक्रमित हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ्य होने की कामना की है।

गुतारेस के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में मीडिया की निगरानी करने वाली संस्था ने ‘घोषित अपराधियों’ के भाषण पर लगाई रोक.

अमेरिका के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

ट्रंप ने खुद बृहस्पतिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, PM Modi ने की जल्द ठीक होने की कामना.

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘आज रात, मेलानिया और मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हम तत्काल पृथक-वास में जाने और उपचार की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम इसका एक साथ सामना करेंगे।’’

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने कहा,‘‘महासचिव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।’’

ट्रंप के चिकित्सक डॉ सीन कॉनली ने एक बयान में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति और प्रथम महिला दोनों अभी स्वस्थ हैं और इलाज के दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस में अपने घर में रहने का ही फैसला किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\