अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, PM Modi ने की जल्द ठीक होने की कामना
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी व देश की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर यह जानकारी दी, जिसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनकी पत्नी व देश की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर यह जानकारी दी, जिसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "अपने मित्र डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला के शीघ्र स्वस्थ होने और उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं." Donald Trump and Melania Trump Test Positive For COVID-19: डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया हुए कोरोना संक्रमित
शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, "फर्स्ट लेडी और मैं कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं. हम अपना क्वारंटीन और रिकवरी प्रक्रिया फौरन शुरू करेंगे. हम मिलकर इससे उबर जाएंगे." राष्ट्रपति और प्रथम महिला का अगला कदम क्या होगा यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है क्योंकि फ्लोरिडा में शुक्रवार को और विस्कॉन्सिन में शनिवार का कार्यक्रम निर्धारित है.
Wishing my friend @POTUS @realDonaldTrump and @FLOTUS a quick recovery and good health. https://t.co/f3AOOHLpaQ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2020
इससे पहले, गुरुवार को ट्रंप के सबसे करीबी सहयोगी में से एक, व्हाइट हाउस के सलाहकार होप हिक्स के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. एक जानकार सूत्र ने न्यूज वेबसाइट द हिल को बताया कि मेलानिया ने इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति के साथ एयर फोर्स वन में एक यात्रा की थी.
होप हिक्स के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया था, "होप हिक्स, जो एक छोटा सा भी ब्रेक लिए बिना इतनी मेहनत करते रहे हैं, वह कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं, यह भयावह है." बता दें कि अमेरिका में 7,277,352 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं और 207,791 लोगों की इससे मौत हो चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2020 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

