देश की खबरें | अयोध्या में ढांचा गिराने की जिम्मेदारी लेने का उमा भारती ने कोई बयान नहीं दिया था: एएसजी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर एडिशनल सॉलिसीटर जनरल (एएसजी) सत्यपाल जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा नेता उमा भारती ने अयोध्या में 1992 में विवादित ढांचा गिराने की जिम्मेदारी लेने संबंधी बयान कभी नहीं दिया था।

जैन ने इस संबंध में न्यायमूर्ति एम एस लिब्रहान द्वारा की गई टिप्पणी की खबरों को भी खारिज किया।

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोविड-19 के 1,313 नए पॉजिटिव केस आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,912 हुई, अब तक 1,402 लोगों की मौत: 1 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एएसजी ने कहा, “प्रिंट मीडिया में आज प्रकाशित न्यायमूर्ति एम एस लिब्रहान का वह बयान सच नहीं है जिसमें कहा गया है कि ‘उमा भारती ने उसकी (बाबरी मस्जिद विध्वंस की) जिम्मेदारी ली थी।”

उन्होंने कहा, “लिब्रहान आयोग के सम्मुख आडवाणी जी, जोशी जी और उमा भारती जी के वकील के रूप में पेश होने के चलते 14 साल तक आयोग ने जो भी बयान दर्ज किए हैं, मैं उनका साक्षी रहा हूं।”

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने हाथरस की घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वत: संज्ञान में लिया.

जैन ने सिलसिलेवार ट्वीट कर यह भी कहा कि भारती ने विध्वंस की जिम्मेदारी लेने का कभी कोई बयान नहीं दिया था।

चंडीगढ़ से पूर्व सांसद जैन ने कहा, “उमा जी ने विध्वंस की जिम्मेदारी लेने संबंधी कभी कोई बयान नहीं दिया। वास्तव में उन्होंने कहा था कि आडवाणी जी ने उन्हें भेजा ताकि भीड़ को ढांचा तोड़ने से रोका जा सके। लेकिन कारसेवकों ने उन्हें वापस भेज दिया।”

न्यायमूर्ति लिब्रहान ने बुधवार को एक राष्ट्रीय दैनिक को बताया था कि उन्हें षड्यंत्र का पता चला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)