विदेश की खबरें | यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दूसरे देशों से कहा, परमाणु संयंत्र पर रूस के हमले से पहले कार्रवाई करें
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उनकी सरकार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर संभावित खतरे के बारे में जानकारी दी।

अपने रात्रिकालीन संबोधन में, जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अन्य देश मास्को को “उचित संकेत देंगे और दबाव डालेंगे”।

जेलेंस्की ने कहा, “हमारा सिद्धांत सरल है: दुनिया को पता होना चाहिए कि कब्जा करने वाला क्या तैयारी कर रहा है। जो कोई भी जानता है उसे अवश्य कार्य करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “विकिरण आपदा की तो बात ही छोड़िये, दुनिया के पास किसी भी विकिरण घटना को रोकने के लिए पर्याप्त शक्ति है।”

पिछले साल रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन पर हमला करने और संयंत्र को कब्जे में लेने के बाद से विकिरण के जीवन-घातक उत्सर्जन की संभावना एक चिंता का विषय रही है। यह यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र है।

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र की स्थिति पर चर्चा करने के लिए रूसी राज्य परमाणु निगम रोसाटॉम के निदेशक एलेक्सी लिकाचेव से मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)