Delhi: दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर में युगांडा की महिला से छेड़छाड़, लूटपाट
दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर पहाड़ी इलाके में दो लोगों ने युगांडा की 27 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर लूटपाट और छेड़छाड़ की. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल : दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर पहाड़ी इलाके में दो लोगों ने युगांडा की 27 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर लूटपाट और छेड़छाड़ की. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पीसीआर कॉल पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला घायल अवस्था में सड़क पर मिली.
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे महरौली थाने में सड़क पर घायल पड़ी एक महिला के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. मौके पर पहुंचने पर युगांडा की एक महिला घायल पाई गई." अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय मनोज और 26 वर्षीय रिंकू कश्यप को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है जो पेशे से मजदूर हैं. यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024: पीएम मोदी आज महाराष्ट्र, गोवा में करेंगे चुनाव प्रचार
महिला ने आरोप लगाया कि दोनों लोगों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसे एक दीवार के पीछे ले गए. शिकायत के अनुसार, दोनों ने महिला के सिर पर पत्थर से वार किया और उसके कपड़े फाड़ दिए. उन्होंने उसका पर्स छीन लिया, जिसमें 800 रुपये नकद और एक चांदी की अंगूठी थी. अधिकारी ने कहा, "दोनों नशे के आदी हैं...जब उन्हें पकड़ा गया तो वे नशे में थे."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 12:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

