देश

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी; VIDEO

सत्य निकेतन का यह क्षेत्र दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास स्थित है, जहां कई छात्र और कामकाजी लोग पीजी या किराए के मकानों में रहते हैं.

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी; VIDEO
(Photo Credits ANI)

 Delhi Building Collapse: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक इमारत अचानक ढह गई. इस हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.  यह भी पढ़े:  Delhi Building Collapse: दिल्ली हादसे में मलबे में दबे क्षितिज प्रताप के लिए वरदान बना एक फोन कॉल, ऐसे बची जान

दोपहर में मिली हादसे की सूचना

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों के अनुसार, फायर ब्रिगेड को दोपहर लगभग 1:30 बजे सत्य निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास एक इमारत के ढहने की कॉल मिली थी. सूचना मिलते ही तुरंत दमकल की आठ गाड़ियों और विशेष बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.

सत्य निकेतन इलाके में गिरी बिल्डिंग

दिल्ली में बिल्डिंग गिरी

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, इमारत गिरते ही इलाके में धूल का गुबार उठ गया और अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया.

मलबे से लोगों को निकालने की कोशिशें तेज

घटनास्थल पर पुलिस और अग्निशमन कर्मी मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हैं. प्राथमिक रिपोर्टों के अनुसार, मलबे से अब तक कुछ लोगों को निकाला गया है, जबकि अन्य लोगों की खोज के लिए अभियान जारी है.

मौके पर भारी संख्या में बचावकर्मी, एंबुलेंस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. मलबे की गहराई और संकीर्ण गलियों के कारण बचाव अभियान में सावधानी बरती जा रही है.

स्थिति पर रखी जा रही है नजर

सत्य निकेतन का यह क्षेत्र दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास स्थित है, जहां कई छात्र और कामकाजी लोग पीजी या किराए के मकानों में रहते हैं. प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है कि इमारत किस स्थिति में थी और दुर्घटना के समय कितने लोग अंदर मौजूद थे.

पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मलबे की पूरी तरह सफाई होने तक ऑपरेशन जारी रखेंगी. घटना से संबंधित विस्तृत विवरण का इंतजार किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2026 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).