बेंगलुरू, 12 जून केंद्र सरकार ने कर्नाटक के दो जिलों उडूपी एवं यादगीरकी पहचान कोविड—19 के लिहाज से देश के चिंता वाले उभरते जिलों के तौर पर की है।
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुये बताया, 'उन्होंने (केंद्र) कुछ दिन पहले दोनों जिलों की समीक्षा की थी....महाराष्ट्र से आने वाले लोगों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के कारण कोविड—19 के मामलों में अचानक उछाल आया।'
यह भी पढ़े | बिहार में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 1 की मौत, 5 घायल.
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने प्रदेश के मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिवों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बातचीत की और इस मुद्दे पर अपने विचार साझा किये ।
प्राप्त सूचना के अनुसार जिलों में कोविड—19 के 400 से अधिक मामले हैं। इनमें से आधे मामले 18 मई के बाद सामने आये हैं जब लॉकडाउन में छूट दिये जाने की घोषणा की गयी थी। इस वजह से इसकी पहचान कोविड के लिहाज से उभरते चिंतित जिलों के तौर पर की गयी है ।
यह भी पढ़े | ITBP: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए : 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया, 'कर्नाटक में उडूपी एवं यादगीर, हरियाणा के गुरूग्राम और महाराष्ट्र के कोल्हापुर ऐसे जिले हैं जहां 18 मई के बाद 90 प्रतिशत मामले सामने आये हैं।'
उडूपी में 11 जून की शाम तक कोविड—19 संक्रमित लोगों की संख्या 969 थी जिसमें 619 का इलाज चल रहा है जबकि यादगीर में संक्रमितों की कुल संख्या 735 थी जिनमें से 626 लोगों का इलाज चल रहा है। दोनों जिलों में 18 मई को कुल संक्रमितों की संख्या 11—11 थी।
उडूपी एवं यादगीर में कल शाम तक क्रमश: 349 एवं 108 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
कर्नाटक में 11 जून की शाम तक कोविड—19 के 6245 मामले थे जिनमें से 2976 स्वस्थ हो चुके हैं।
प्रदेश में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से 72 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY