संयुक्त अरब अमीरात के मंगलयान का अब सोमवार को होगा प्रक्षेपण

मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज ने कहा कि यूएई के मंगलयान का नाम ‘अमल’ या होप है, जिसे जापान के एच-2ए रॉकेट के जरिए बुधवार को दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से रवाना किया जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थगित कर दिया गया. अब सोमवार सुबह छह बजकर 58 मिनट पर इसका प्रक्षेपण किया जाएगा.

होप मार्स मिशन (Photo Credits: Twitter)

संयुक्त अरब अमीरात, 17 जुलाई: मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज (एमएचआई) ने कहा कि यूएई के मंगलयान का नाम ‘अमल’ या होप है, जिसे जापान के एच-2ए रॉकेट के जरिए बुधवार को दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से रवाना किया जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थगित कर दिया गया. अब सोमवार सुबह छह बजकर 58 मिनट पर इसका प्रक्षेपण किया जाएगा. मित्सुबिशी ने बताया कि हालांकि इसके फिर से स्थगित होने का भी खतरा है लेकिन यह मौसम पर निर्भर करेगा.

जापान के बड़े हिस्से में करीब एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है जिसके चलते भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बन गई है. ‘होप’ को फरवरी 2021 तक मंगल पर पहुंचना है, जब यूएई अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगा.

यह भी पढ़ें: संयुक्त अरब अमीरात: खराब मौसम के कारण UAE का पहला मंगल अभियान ‘होप मार्स मिशन’ फिर स्थगित

इस मंगलयान में ऊपरी वायुमंडल और जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए तीन उपकरण हैं और इसके कम से कम दो साल तक लाल ग्रह के चक्कर लगाने की योजना है. यूएई ने कहा कि वह पहली बार अलग-अलग मौसमों के दौरान मंगल ग्रह के वायुमंडल का पूरा दृश्य मुहैया कराएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस ने की ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें SA बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\