एजेंसी न्यूज

Mathura Yamuna Expressway: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से कार टकराने से दो युवकों की मौत

मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या-133 पर एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Mathura Yamuna Expressway: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से कार टकराने से दो युवकों की मौत
Representational Image | PTI

मथुरा, (उप्र) 26 नवंबर : मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या-133 पर एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

महावन के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भूषण वर्मा ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब कार का एक टायर अचानक फट गया और कार डिवाइडर से टकरा गयी जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि कार आगरा की ओर से नोएडा जा रही थी. यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी अवैध, महाराष्ट्र सरकार मुआवजा दे : अदालत

सीओ ने बताया कि बताया कि मृतकों की पहचान आगरा निवासी रौनक आहूजा (30) और विकास (28) के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).