पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गोरखपुर (दक्षिण) के पुलिस अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और मौके पर पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के नेवार पट़टी गांव के पास राप्ती नदी में एक महिला समेत सात लोग नाव में सवार होकर उस पार पड़ोसी जिले देवरिया के भड़ीला गांव में चारा लेने जा रहे थे।
इस बीच उफनाती लहरों में नाव डूबने लगी। नाव में सवार यात्रियों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने चार पुरुषों और एक महिला को बचा लिया, लेकिन ब्रजेश यादव (22) और बलिराम सिंह (30) नदी में डूब गये।
ग्रामीणों ने किसी तरह बलिराम सिंह को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गये, लेकिन चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
बृजेश यादव को दो घंटे बाद ढूंढ़ा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY