देश की खबरें | ओडिशा के गंजाम जिले में दो श्रमिकों की मौत

बरहामपुर (ओडिशा), तीन मार्च ओडिशा के गंजाम जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत की छत का एक हिस्सा गिर जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना अस्का इलाके के करपुरा नुआगैन में हुई।

मृतकों की पहचान निरंजन मोहंती (38) और खादला सेठी (62) के रूप में हुई है।

एसडीपीओ संतोष कुमार जेना ने बताया कि मजदूरों को अस्का के उप-संभागीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त निर्माणाधीन इमारत के अंदर केवल दो लोग थे।

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)