एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों के हमले में दो महिलाओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में जंगली हाथियों के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों के हमले में दो महिलाओं की मौत

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), 17 मार्च जिले में जंगली हाथियों के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई है।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया ​कि जिले के कापू वन परिक्षेत्र के चिखलापानी और छातासराई गांव में अलग-अलग घटनाओं में बुधवार तड़के जंगली हाथियों के कुचलने से दो महिलाओं की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘चिखलापानी गांव में मंगलवार रात चार-पांच हाथियों के एक झुंड ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया और बाद में एक मकान पर हमला कर दिया। इसी अफरा-तफरी के बीच एक हाथी ने इंजोरी बाई (70) को सुंड से उठाकर पटक दिया और कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि दूसरी घटना में बुधवार देर रात करीब दो बजे छातासराई गांव में हाथियों ने हमला कर दिया और सबीना बाई (36) को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी पाकर वन विभाग का दल गांव पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).