देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित दो महिलाओं ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित दो महिलाओं ने स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 30 जुलाई अरुणाचल प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित दो महिलाओं ने स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया है।

अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बोले सीएम अशोक गहलोत- 14 अगस्त तक MLA को होटल में ही रुकना होगा, मंत्री सचिवालय जाकर कर सकते हैं अपना काम.

उन्होंने कहा कि नवजातों में एक लड़का और दूसरी लड़की है और दोनों की जांच में कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई है।

अस्पताल के निदेशक डॉ मोजी जिनि ने कहा कि महिलाओं ने टोमो रिबा स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान संस्थान (टीआरआईएचएमएस) में बुधवार को शिशुओं को जन्म दिया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: COVID-19 स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का निशुल्क जांच और उपचार मुहैया कराएगा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान.

उन्होंने कहा कि राजधानी परिसर क्षेत्र की निवासी 32 वर्षीय एक महिला ने तीन किलोग्राम की बच्ची को जन्म दिया और पूर्वी कामेंग जिले के सेप्पा की रहने वाली एक अन्य महिला ने 3.2 किलोग्राम के एक बच्चे को जन्म दिया।

अब तक संस्थान में तीन संक्रमित महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है। टीआरआईएचएमएस में इससे पहले 22 जुलाई को कोरोना वायरस संक्रमित महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\