देश की खबरें | जबलपुर जिले के गांवों में घुसे दो जंगली हाथी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जबलपुर (मप्र), 27 नवंबर मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में पिछले 48 घंटे से दो जंगली हाथी घुस आये हैं।

जबलपुर जिले की वन अधिकारी अंजना तिर्की ने शुक्रवार को बताया कि पड़ोसी मंडला जिले से जबलपुर जिले के दक्षिणी हिस्से में इन दो हाथियों ने प्रवेश किया और वह नर्मदा नदी के किनारे बसे गांवों में घूम रहे हैं।

यह भी पढ़े | Bihar: विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, तेजस्वी बोले- मुख्यमंत्री ने इस डर से दूसरी संतान पैदा नहीं की कि वह लड़की हो सकती है.

उन्होंने कहा कि ये हाथी मंगेली, मोहस और जमतरा के गांवों में दिखाई दिए हैं। हालांकि, इन्होंने अब तक नातो किसी व्यक्ति पर हमला किया है और नाहीं किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

तिर्की ने बताया कि वन विभाग की टीमें इन हाथियों पर नजर रख रही हैं और इन्हें घने जंगल में भेजने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़े | West Bengal: ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी ने परिवहन मंत्री पद से दिया इस्तीफा.

इसी बीच, बरगी पुलिस थाना प्रभारी शिवराज सिंह ने कहा कि पुलिस ने नर्मदा नदी के किनारे के गांवों के निवासियों से अपील की है कि वे टकराव से बचने के लिए हाथियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)