विदेश की खबरें | अलास्का में अमेरिकी सेना के दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस साल राज्य में सैन्य हेलीकॉप्टरों से जुड़ी यह दूसरी दुर्घटना है।

अलास्का में अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता जॉन पेनेल ने बताया कि प्रत्येक हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे।

पेनेल ने कहा कि उनके पास हादसे की चपेट में आए लोगों की स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजहों की जांच की जा रही है, जिसके बाद अधिक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

इससे पहले, अलास्का में फरवरी 2023 में एक अचापे हेलीकॉप्टर के तालकीतना से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसमें सवार दो सैनिक घायल हो गए थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)