विदेश की खबरें | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के दो विशेष सहायकों ने इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के दो करीबियों ने विशेष सहायकों की संपत्ति और दोहरी नागरिकता की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद अपने पदों से बुधवार को इस्तीफा दे दिया।

इस्लामाबाद, 29 जुलाई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के दो करीबियों ने विशेष सहायकों की संपत्ति और दोहरी नागरिकता की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद अपने पदों से बुधवार को इस्तीफा दे दिया।

डिजिटल पाकिस्तान' पर प्रधानमंत्री इमरान खान की विशेष सहायक तानिया एडसर के इस्तीफा देने की घोषणा के कुछ ही देर बाद स्वास्थ्य मामलों पर विशेष सहायक डॉक्टर जफर मिर्जा ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, विश्व की पहली COVID-19 वैक्सीन को मध्य अगस्त तक मंजूरी देगा रूस.

'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के अनुसार पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री खान के 15 विशेष सहायकों की संपत्ति और नागरिकता की जानकारी सार्वजनिक की गई थी, जिसे लेकर सरकार की आलोचना होने के बाद ये इस्तीफे दिये गए हैं।

सार्वजनिक की गई जानकारी के अनुसार, सात विशेष सहायक या तो दो देशों की नागरिकता प्राप्त हैं या फिर वे किसी दूसरे देश के स्थायी निवासी हैं।

यह भी पढ़े | भारत में कोरोना वैक्सीन की इतनी हो सकती है कीमत, ग्लोबल वैक्सीन अलायंस ने कही ये बड़ी बात.

इस्तीफा देने वाली तानिया एडरस को इस साल की शुरुआत में विशेष सहायक नियुक्त किया था। सार्वजनिक की गई जानकारी के अनुसार उनके पास कनाडा की नागरिकता है और वह सिंगापुर की निवासी भी हैं।

वहीं मिर्जा को भी दो देशों की नागरिकता हासिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\