देश की खबरें | प्रशिक्षण के दौरान रामगढ़ में सिख रेजिमेंट के दो जवानों की डूबने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रामगढ़ में सिख रेजिमेंटल सेंटर के सैन्य प्रशिक्षण केन्द्र में मंगलवार को दो जवानों की प्रशिक्षण के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रामगढ़, दो सितंबर झारखंड के रामगढ़ में सिख रेजिमेंटल सेंटर के सैन्य प्रशिक्षण केन्द्र में मंगलवार को दो जवानों की प्रशिक्षण के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गयी।

रामगढ़ के उपायुक्त संदीप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यहां स्थित सिख रेजिमेंटल सेंटर में सिख म्यूजियम के निकट माथुर

यह भी पढ़े | India-China Border Row: झल्लाए चीन ने भारत पर लगाया आरोप, बोला- भारती सैनिक LAC को क्रॉस कर गए, बुलाएं वापस नहीं तो तनाव बढ़ेगा.

तालाब में प्रशिक्षण के दौरान दो जवानों की डूबने से मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने सेना की सूचना पर आज पोस्टमार्टम कर शव सेना को सौंप दिये है। दोनों की पार्थिव देह को अब पंजाब स्थित उनके पैतृक जिलों तरणतारण और मोगा भेजने की व्यवस्था की जायेगी।

उन्होंने बताया कि सेना ने उन्हें सूचित किया कि प्रशिक्षण के दौरान

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला और पोस्टिंग, अमितेश कुमार को नागपुर सिटी का कमिश्नर, बिपिन कुमार सिंह को नवी मुंबई की सौंपी गई कमान: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दोनों जवानों की गहरे पानी में दलदल में फंसकर डूबने से मौत हो गयी।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सेना के चिकित्सकों ने दोनों को तालाब से निकलवाकर परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत जवानों की पहचान पंजाब के मोगा के रहने वाले सेवक सिंह के पुत्र 22 वर्षीय परमिंदर सिंह और पंजाब के ही तरणतारण के रहने वाले अमरीक सिंह के पुत्र 22 वर्षीय जोरावर सिंह के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि दोनों की मृत्यु के संबन्ध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है जिसके लिए सिख रेजिमेंटल सेंटर के चिकित्साधिकारी मेजर रवि सरवाल ने लिखित सूचना पुलिस के पास भेजी थी।

इस घटना के संबंध में सेना की ओर से मीडिया को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\