एजेंसी न्यूज

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवाद विरोधी अभियान में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत, 11 घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवाद के खिलाफ एक अभियान के दौरान दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवाद विरोधी अभियान में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत, 11 घायल
Representational Image | PTI

पेशावर (पाकिस्तान), 28 दिसंबर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवाद के खिलाफ एक अभियान के दौरान दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

यह अभियान शुक्रवार को बाजौर जिले के मुल्ला सैद बंदा इलाके में चलाया गया. पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए और मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत 11 अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. यह भी पढ़ें : Mexico Road Accident: मेक्सिको बस और ट्रेलर ट्रक की टक्कर , आठ की मौत

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कुछ आतंकवादी भी हताहत हुए हैं लेकिन उनकी सटीक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2024 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).