देश की खबरें | चमोली के जिला कारागार से दो कैदी फरार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोपेश्वर (उत्तराखंड), एक सितंबर उत्तराखंड में मंगलवार को चमोली जिला जेल से दो कैदी फरार हो गए जिससे जेल परिसर में अफरातफरी मच गयी।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के पास पुरसाड़ी स्थित जिला कारागार से दोनों कैदी जेल के गेट का ताला तोडकर फरार हुए जिनमें से एक नवीन चंद्र आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। दूसरे फरार कैदी की पहचान दीपक राणा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत-चीन सीमा तनाव को लेकर अर्जुन रामपाल ने उठाया सवाल, पूछा- इस विवाद पर सब शांत क्यों हैं? इससे जरुरी मुद्दा क्या हो सकता है?.

कैदियों के फरार होने से जेल परिसर में मची अफरातफरी के बीच चमोली पुलिस ने जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने जेल परिसर का निरीक्षण किया और सभी पुलिस थानों को फरार कैदियों को खोजने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी लेने के लिए वे स्वयं जेल परिसर गए थे और जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | Facebook Row: आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मार्क जुकरबर्ग को लिखा पत्र, कहा- फेसबुक के कर्मचारी पीएम मोदी को कहते हैं अपशब्द.

जेलर प्रमोद पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार को जेल परिसर की सफाई के दौरान बंदियों को बाहर लाया गया था और इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर वे भाग गए।

उन्होंने बताया कि चमोली जिले के रांगतोली गांव का निवासी नवीन चंद्र पॉक्सो कानून के तहत आजीवन कैद की सजा काट रहा था जबकि मूल रूप से नेपाल और फिलहाल रूद्रप्रयाग का रहने वाला दीपक राणा इसी वर्ष मार्च माह से किसी अपराध के लिए कारागार में बंदी था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)