गुजरात में सापुतारा हिल स्टेशन के पास बस के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 30 घायल

गुजरात के डांग जिले में सापुतारा हिल स्टेशन के पास शनिवार रात एक पर्यटक बस पलट कर खाई में गिर गई. घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

(Photo Credits ANI)

डांग (गुजरात), 10 जुलाई : गुजरात के डांग जिले में सापुतारा हिल स्टेशन के पास शनिवार रात एक पर्यटक बस पलट कर खाई में गिर गई. घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक रविराजसिंह जडेजा ने कहा कि दुर्घटना रात करीब आठ बजे हुई जब सापुतारा से लौट रही बस पलट गई और रेलिंग तोड़ते हुए हिल स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर 50 फुट नीचे खाई में जा गिरी. यह भी पढ़ें : पत्नी से विदेश यात्रा की बात छिपाने के लिए पासपोर्ट के पन्ने फाड़ने पर व्यक्ति गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि घटना में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई और 25-30 अन्य पर्यटक घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है. उन्होंने कहा कि पर्यटक हिल स्टेशन की यात्रा करके सूरत लौट रहे थे. उन्होंने कहा कि यात्री गरबा समूह का हिस्सा थे.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Udhampur Bus Accident Video: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 10 की मौत, कई घायल