एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात के भरूच में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर सांप्रदायिक झड़प में दो लोग घायल, 17 हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में भरूच जिले के एक इलाके में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात के भरूच में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर सांप्रदायिक झड़प में दो लोग घायल, 17 हिरासत में

भरूच (गुजरात), 11 सितंबर गुजरात में भरूच जिले के एक इलाके में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोकुल नगर इलाके में मंगलवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंगाइयों को तितर-बितर किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

भरूच के पुलिस अधीक्षक मयूर चावड़ा ने कहा कि दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और एक-दूसरे पर पथराव करने लगे, जिससे दो व्यक्ति घायल हो गए और कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।

चावड़ा ने बताया कि एक समुदाय के लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हिंसा में शामिल दूसरे समुदाय के 17 लोगों को हिरासत में लिया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘गोकुल नगर में मंगलवार रात धार्मिक झंडा लगाने के मुद्दे पर दो अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच झगड़ा हो गया था। हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। पथराव में दो लोग घायल हो गए हैं।''

सूत्रों के अनुसार, गोकुल नगर में दोनों समुदाय के लोगों की मिश्रित आबादी है और यहां स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब एक समुदाय के कुछ लोगों ने ईद-ए-मिलाद त्योहार के मद्देनजर इलाके में रात में धार्मिक झंडे और बैनर लगाने शुरू किए थे।

चावड़ा ने कहा, ‘‘हमने हिंसा में शामिल होने के आरोप में 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और पूछताछ के लिए उनमें से 17 को हिरासत में लिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।''

गुजरात के सूरत में रविवार को इसी तरह की घटना हुई थी, जहां कुछ लोगों ने भगवान गणेश के पंडाल पर पथराव किया जिसके बाद हिंसक झड़प हुई थी।

पुलिस ने इस मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और छह नाबालिगों को हिरासत में लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).