जमशेदपुर, तीन मई झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल की बालकनी का एक हिस्सा गिरने से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग की दूसरी मंजिल पर हुई।
साकची थाने के प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर फंसे हुए दो लोगों को तुरंत बचा लिया गया और अस्पताल में उनका इलाज कराया गया।
इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY