नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में एक महिला समेत दो लोगों ने की आत्महत्या, जांच जारी
गौतमबुद्ध नगर के दो थाना क्षेत्रों में एक महिला समेत दो लोगों ने आत्महत्या कर की. पुलिस अधिकारी आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 153 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली सीमा सिरोही ने अपनी सोसाइटी की ऊपरी मंजिल से रविवार सुबह छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.
नोएडा, 20 सितंबर: गौतमबुद्ध नगर के दो थाना क्षेत्रों में एक महिला समेत दो लोगों ने आत्महत्या कर की. पुलिस अधिकारी आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 153 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली सीमा सिरोही (50) ने अपनी सोसाइटी की ऊपरी मंजिल से रविवार सुबह छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि मृतका के पति ओमप्रकाश सिरोही वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं.
उन्होंने बताया कि महिला काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी और वह ग्राउंड फ्लोर में रहती थी. उन्होंने बताया कि सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने किस मंजिल से छलांग लगाई थी.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में परिवार के चार सदस्य घर में मृत पाए गए, पुलिस ने जताया आत्महत्या का शक
मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य घटना में थाना बादलपुर क्षेत्र के विश्नोली गांव में रहने वाले मनोज (40) ने रविवार सुबह घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है. मौके पर पहुंची थाना बादल पुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

