अंबाला, एक मार्च अंबाला में शनिवार को अदालत परिसर में दो अज्ञात लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं, जिससे वहां दहशत फैल गई।
पुलिस उपाधीक्षक (अंबाला) रजत गुलिया के अनुसार आरोपी अदालत में किसी मामले में पेश होने आए एक व्यक्ति पर हमला करने के मकसद से आए थे।
पुलिस को संदेह है कि संभवत: पुरानी रंजिश में यह हमला किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में सवार होकर आए थे। उसने बताया कि गोली चलाने के बाद वे फरार हो गए।
इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY