एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कार से बैग चुराने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली में एक डॉक्टर और एक पत्रकार की कार से कथित तौर पर बैग चुराने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में कार से बैग चुराने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार
जियो

नयी दिल्ली, चार जून दक्षिण दिल्ली में एक डॉक्टर और एक पत्रकार की कार से कथित तौर पर बैग चुराने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान तिगड़ी निवासी पवन गुप्ता (30) और रवि कुमार (30) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2933 नए मामलों की हुई पुष्टि, 123 की मौत, कुल संख्या 77793 हुई.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 29 मई को दोपहर करीब डेढ़ बजे कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक कार के पीछे की खिड़की के शीशे को तोड़कर एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेजों से भरा बैग चुरा लिया था।

पुलिस उपायुक्त आर पी मीणा ने बताया कि, “ जांच के दौरान मंगलवार को रात नौ बजे पुलिस ने कैलाश नगर मेट्रो स्टेशन से आ रही एक कार को लाला लाजपत राय मार्ग के संत नगर सिग्नल पर रोका। कार में दो व्यक्ति बैठे थे।”

यह भी पढ़े | दिल्ली हिंसा: जामिया मिलिया इस्लामिया स्टूडेंट सफूरा जरगर को फिर नहीं मिली जमानत.

उन्होंने बताया कि उन दोनों के पास से दो बैग बरामद हुए जिनमें से एक कालकाजी में एक पत्रकार की गाड़ी में से चोरी हुआ था जबकि दूसरा बैग मालवीय नगर के एक डॉक्टर की कार से गायब हुआ था।

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान गुप्ता ने बताया कि उसने 27 मई को एक पुरानी कार खरीदी और उसका इस्तेमाल चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने में किया।

डीसीपी ने बताया कि कुमार नाम का एक रिक्शा चालक भी इनके साथ शामिल था।

पुलिस ने कहा कि उनके पास से तीन लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, साइकिल की 15 बॉल बेयरिंग ,एक गुलेल, एक कार और दस्तावेजों से भरे दो बैग बरामद हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).