एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ऑनलाइन स्पा के नाम पर ठगी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने की आरोपी सोनू पंजाबन के गिरोह के दो सदस्यों को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

देश की खबरें | ऑनलाइन स्पा के नाम पर ठगी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 14 सितम्बर नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने की आरोपी सोनू पंजाबन के गिरोह के दो सदस्यों को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इन लोगों पर ऑनलाइन स्पा के नाम पर लोगों से ठगी और लूटपाट करने का आरोप है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुत्ते को झील में फेंकने वाला शख्स गिरफ्तार, मामला दर्ज.

सोनू पंजाबन दिल्ली की जेल में बंद है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि ललित गुप्ता ने थाना सेक्टर 58 में रविवार की रात को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो सितंबर को उन्होंने एक वेबसाइट के माध्यम से स्पा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी और आरेापियों ने उनसे ठगी और लूटपाट की।

यह भी पढ़े | India-China Border Issue: चीन की नई चाल; पीएम मोदी, राहुल गांधी, सचिन तेंदुलकर, राधे मां समेत हजारों भारतीयों की करा रहा जासूसी.

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 58 पुलिस ने संजय उर्फ शान तथा अर्जुन नामक दो लोगों को आज गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के फोन के माध्यम से पुलिस को पता चला है, कि ये लोग ऑनलाइन स्पा के नाम पर कॉलगर्ल रैकेट चलाते थे तथा लड़की को अकेले लेने आए लोगों के साथ मारपीट कर लूटपाट भी करते थे।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये बदमाश दिल्ली की जेल में बंद सोनू पंजाबन गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2020 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).