देश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुत्ते को झील में फेंकने वाला शख्स गिरफ्तार, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़क पर घूमने वाले कुत्ते को तालाब में फेंकने के आरोपी सलमान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सलमान खान द्वारा सड़क पर घूमते कुत्ते को तालाब में फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुत्ते को झील में फेंकने वाला शख्स गिरफ्तार, मामला दर्ज
गिरफ्तार (Photo Credits: Pixabay)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़क पर घूमने वाले कुत्ते को तालाब में फेंकने के आरोपी सलमान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सलमान खान द्वारा सड़क पर घूमते कुत्ते को तालाब में फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. श्यामला हिल्स थाने की पुलिस के अनुसार, पिछले दिनों तालाब में एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर घूमते हुए कुत्ते केा फेंकने का वीडियो वायरल हुआ था.

कुत्ते को लगभग 20 से 30 फुट नीचे रेलिंग के ऊपर से तालाब में फेंका गया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की तो उसकी पहचान काजी कैंप में रहने वाले सलमान खान के रूप में हुई. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने पुलिस में शिकायत की थी. इस वीडियो में सलमान कुत्ते को फेंकता नजर आ रहा था और ठहाके भी लगा रहा था. यह भी पढ़े: Monday Motivation: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कुत्ते का वीडियो आपमें भर देगा जोश, कई असफल प्रयासों के बाद चढ़ा दीवार पर

कोतवाली क्षेत्र की नगर पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि सलमान काजी कैंप क्षेत्र में रहता है, फोटोग्राफी का काम करता है, उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 429 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. सलमान गिरफ्तारी के बाद कह रहा है कि उसने मजाक में फेंक दिया था, बाद में कुत्ते को तालाब से सुरक्षित निकाल लिया था. उसे अपने कृत्य पर पछतावा है. वह पूरे देश से माफी मांगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2020 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).