देश की खबरें | लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली फर्जी कंपनी के दो अधिकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आवर्ती जमा (आरडी) और सावधि जमा (एफडी) के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक फर्जी कंपनी के कथित प्रबंध निदेशक और निदेशक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, छह सितंबर आवर्ती जमा (आरडी) और सावधि जमा (एफडी) के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक फर्जी कंपनी के कथित प्रबंध निदेशक और निदेशक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने यहां बताया कि शिकायतकर्ता नरेश चंद्र कुकरेती की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए कैलाशी विजन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कमल भारती और नसीबुद्दीन को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | Uddhav Thackeray Receives Threat Call: उद्धव ठाकरे के घर ‘मातोश्री’ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दुबई से दाऊद के नाम पर आया कॉल.

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद का रहने वाला भारती बीए पास है जबकि देहरादून के सेलाकुई का रहने वाला नसीबुद्दीन पांचवी पास है।

पूछताछ में दोनों में बताया कि 2018 तक वे जनबन्धन निधि नामक कंपनी में एजेंट का काम करते थे और उसके संचालक के जेल जाने के बाद उन्होंने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर अपनी कंपनी खोल ली।

यह भी पढ़े | Mysuru Car Driver Fined Rs 11,000: एम्बुलेंस का रास्ता ब्लॉक करने पर पर मैसूर ट्रैफिक पुलिस ने कार चालक पर लगाया 11,000 रुपये का जुर्माना.

बिना किसी अनुमति के खोली गयी कैलाशी विजन प्रोडयूसर विजन कंपनी की उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में 23 शाखाएं खोली गयीं जिनमें करीब 9,000 खाते खोलकर आरडी, एफडी, डेली डिपॉजिट स्कीम और ऋण के नाम पर करीब 28 करोड़ रुपये इकट्ठा किए गये। कुछ ग्राहकों को मैच्योरिटी की रकम भुगतान के बाद अधिकांश लोगों को उनकी रकम का भुगतान नहीं किया गया।

देहरादून में भी कंपनी ने 110 खाताधारकों की 40 लाख रुपये की धनराशि नहीं लौटाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\