देश की खबरें | कच्छ में रविवार के बाद दो और भूकंप तथा बाद के 18 झटके महसूस किये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कुछ हिस्सों में रविवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आने के बाद, तीन दिनों में कच्छ जिले में दो भूकंप और बाद के करीब 18 झटके महसूस किये गये। भूगर्भ विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जियो

अहमदाबाद, 16 जून गुजरात के कुछ हिस्सों में रविवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आने के बाद, तीन दिनों में कच्छ जिले में दो भूकंप और बाद के करीब 18 झटके महसूस किये गये। भूगर्भ विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बाद के 20 झटकों में से दो को आईएसआर ने भूकंप की श्रेणी में रखा है क्योंकि वे अलग अलग भूगर्भीय रेखाओं पर आये थे। ये दोनों झटके सोमवार को आये थे और उनकी तीव्रता क्रमश: 4.6 और 4.1 थी ।

यह भी पढ़े | मेड़ों पर चलकर आ रही नयी आर्थिक क्रांति.

उन्होंने बताया कि बाद के झटकों में से 3.7 तीव्रता का एक झटका मंगलवार को दिन में दस बजकर 49 मिनट पर आया था जबकि 2.3, 1.7 और 1.9 तीव्रता के तीन झटके सोमवार रात रिकार्ड किये गये थे।

आईएसआर के निदेशक सुमेर चोपड़ा ने बताया कि मंगलवार सुबह तक दर्ज किये गये 19 झटकों में दो 4.6 और 4.1 तीव्रता के भूकंप थे और ये सोमवार को दक्षिण वागड भूगर्भीय रेखा पर अलग अलग जगहों पर आये थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 516 नए मरीज पाए गए: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कच्छ जिला प्रशासन के अनुसार, इन भूकंपों और झटकों में कोई हताहत नहीं हुआ और संपत्ति का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

कच्छ जिला ‘‘अत्यंत जोखिम वाले’’ भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में है और यहां अक्सर कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी