देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया।
श्रीनगर, 26 जून जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया।
सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, “सुरक्षा बलों ने अभियान चीवा में एक और आतंकवादी को मार गिराया।”
उन्होंने बताया कि अब तक अभियान में दो आतंकवादी मारे गए हैं।
एक आतंकवादी शुक्रवार की सुबह मारा गया था।
प्रवक्ता ने बताया कि मठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल बरामद की गई।
उन्होंने यह भी बताया कि अभियान अब भी जारी है।
आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के त्राल के चीवा उलार इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।
तलाश अभियान ने उस समय मुठभेड़ का रूप ले लिया जब आतंकवादियों ने बल के खोजी दल पर गोलियां चला दीं। जवाब में दल ने भी गोलियां चलाईं।
सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को वहां से निकलने न देने के लिए रातभर सख्त घेराबंदी जारी रखी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

