Maharashtra: ठाणे शहर में 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के हाथी दांत के साथ दो लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के हाथी दांत बरामद किए. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
ठाणे, 27 अप्रैल: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के हाथी दांत बरामद किए. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने इसके साथ ही पशुओं के अंगों की तस्करी में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है. यह भी पढ़ें: Al Qaeda Suspect Arrested: बंगाल में गिरफ्तार अलकायदा के संदिग्ध ने लॉकडाउन के दौरान नेटवर्क फैलाया
अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को यहां कोपरी इलाके में जाल बिछाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में से एक मुंबई का रहने वाला है और दूसरा तमिलनाडु का रहने वाला है.
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोड़के ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से दो-दो किलोग्राम के दो हाथी दांत बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 1.5 करोड़ रुपये है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान तमिलनाडु के कृष्णागिरि के रहने वाले मोहम्मद रफी इब्राहिम सैय्यद (41) और मुंबई के अंधेरी के रहीम बादशाह खान (35) के रूप में हुई है.
अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों को हाथी के दांत कहां से मिले और वे उन्हें किसे बेचने वाले थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

